अजमेर: दरगाह क्षेत्र में मोहर्रम माह की दसवीं तारीख को अजमेर में हाईदोस खेला गया, करबला की जंग का मंजर साकार
Ajmer, Ajmer | Jul 6, 2025 हाईदोस के आयोजन में जंग के मैदान का जीवंत चित्रण किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और बिगुल की गूंज के बीच अकीदतमंदों ने तलवारों से करतब दिखाए। एक गोल घेरे में तलवारबाजों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें विशेष आवाजों के साथ उत्साह का माहौल बन गया।