टुंडी थाना क्षेत्र के लछुरायडीह अंतर्गत कोटालडीह के 36 वर्षीय युवक व आजसू नेता दुलाल प्रमाणिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह आजसू पार्टी के किसान मोर्चा टुंडी प्रखंड अध्यक्ष थे। वह बुधवार की रात करीब नौ बजे ढेकजोरा से अपने घर कोटालडीह लौट रहे थे। इस क्रम में वह हादसे का शिकार हो गए। करीब एक घंटा बाद स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और उसके गाँव के .....