बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के आडामाडा रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का कहर बाइक को मारी टक्कर दो युवकों की हुई मौत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के आडामाडा रोड पर अज्ञात वाहन का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।