13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को 2बजे जिला अस्पताल सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर होती नजर आ रही है। बीते 24 घंटों के भीतर अस्पताल में 7 सुरक्षित प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए, जिनमें सभी जच्चा और नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस उपलब्धि से आम नागरिकों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा और मजबूत हुआ है।