वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन ने थाना कुतुबशेर क्षेत्रांतर्गत सिटी पैलेस में आगामी ईद त्योहार के दृष्टिगत एक गोष्ठी बुधवार शाम 5:00 बजे आयोजित की। अन्य अधिकारियों के साथ उपस्थित धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों व क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए एसएसपी ने त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व भाईचारे की भावना से मनाने की अपील की।