आरा: दूसरी शादी करने के लिए पति ने पत्नी को जहर देकर की हत्या, कांड मुफ्फसिल थाना के बरौली गांव में हुआ है
Arrah, Bhojpur | Dec 26, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में एक विवाहिता पत्नी को पति के द्वारा ही जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बरौली गांव के रहने वाले सुनील पंडित के पुत्र नीतीश कुमार से मनेर के रहने वाली आरती की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति के द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया। बताया गया कि वह दूसरा शादी करना चाहता था।