गुरुवार के सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर ब्लॉक के गांव मटौरामान निवासी हितेश्वर सिंह के गन्ने के खेत में गुलदार के तीन शावक मिले हैं।ग्रामीणों को देखकर मादा गुलदार ओझल हो गई ।सूचना पर वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची है।गुलदार के शावक मिलने पर किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।