रजौली प्रखंड के बांके मोड़ स्थित अर्चना वाटिका में मंगलवार को 1 बजे इंटक की त्रिपक्षीय बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने सवैयाटांड़ पंचायत की समस्याएं सुनीं। अभ्रक खदानें बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी है। जर्जर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली की समस्या पर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, रोजगार व्यवस्था और फसलों की सुरक्षा की मांग की गई।