झुमरी तिलैया में शीश के दानी बाबा श्याम के शीश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान प्रस्तुत भजनों की मधुर धुनों पर श्याम भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया। झुमरी तिलैया स्थित “श्याम शरण में आ जा रे” के युवा सेवदार यश बंसल के अड्डी बंगला स्थित आवास पर बाबा श्याम के शीश की पूजा-अर्चना की गई।