छिबरामऊ: कुंवरपुर बनवारी के खेतों में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
छिबरामऊ के कस्सावान का रहने वाला सौरभ का शव कुंवरपुर बनवारी के खेतों में रस्सी से फांसी के फंदे पर झूलते हुए स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। रविवार की सुबह 8:00 बजे मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम भेजा।