रामपुर: चमरव्वा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
Rampur, Rampur | Mar 22, 2024 थाना शहजानगर के चमरव्वा रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया। ट्रक चालक फरार है।