राजधानी दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल देखा गया जब एक बस में आग लग गई देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और ऊंची ऊंची आग की लपटे निकलती हुई नजर आई वही सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने आग पर काबू पाया। जब बस में आग लगी थी उस दौरान बस ड्राइवर सहित दो लोग मौजूद थे