बेगूसराय: कारगिल भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर DM ने की प्रेसवार्ता, कहा- चुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में
कारगिल में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रेसवार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बेगूसराय लोकसभा चुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. आज शाम 3:00 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था, लेकिन किसी उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस नहीं लिया. प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने मतदान से संबंधित कई बातों को बताया.