अजगैबीनाथ धाम के गंगा घाट स्थित मुरली पहाड़ी के नीचे रविवार को मछली पकड़ने के दौरान एक 50 वर्षीय अधेड़ गंगा नदी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लापता व्यक्ति की पहचान मुनेश्वर मांझी (50) के रूप में हुई है, जो बरैठा मुसहरी का रहने वाला था जानकारी के अनुसार मुनेश्वर मांझी रोज की तरह रविवार को भी गंगा किनारे मछली पकड़ने गया