रामगंजमंडी शहर में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ दशा माता का पर्व मनाया। महिलाओं ने व्रत रखकर पीपल वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति तथा पति की लंबी उम्र की कामना की। सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पीपल वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।