5 फरवरी बृहस्पतिवार शाम 7बजे एक अनियंत्रित बोलेरो आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली मे पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ने के साथ-साथ चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा अपने निजी वाहन से चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।