आगरा: विधायक ने यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए
विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के शहरी भाग स्थित यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। आरओबी के बन जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पार्टी के पार्षद, पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।