कटिहार: BMP 7 के पास कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, जाँच शुरू
BMP 7 के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से कार टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार पाँच लोगों में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह मामला सोमवार की रात दस बजे के समीप का है। मंगलवार को दिन के बारह बजे पुलिस ने मामले की आगे की जाँच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।