बदायूं जनपद के बिसौली नगर के आंवला रोड स्थित वृन्दा कोल्ड स्टोरेज एण्ड एलाइड इंडस्ट्रीज का शुक्रवार को 3 बजे विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद इंजी. केशव अग्रवाल ने कोल्ड स्टोरेज की मशीनों का पूजन कर फीता काटकर संचालन प्रारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किसान समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।