मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगरा बाजार स्थित एक निजी मैरेज हॉल में मकर संक्रांति समरसता सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। जो शाम 4 बजे तक चला। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रचारक अम्बेश जी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।