मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के श्री पट्टी गांव में नव दंपति ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस
बताते चले की चील थाना क्षेत्र के श्री पट्टी गांव में सोमवार की सुबह 9:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब नव दंपति फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान श्री पट्टी गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष। सरस्वती विश्वकर्मा पत्नी उम्र 23 वर्ष है।