पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में सड़क दुर्घटना, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
अमरकंटक जलेश्वर तिराहा के पास मंगलवार दोपहर 3 बजे सड़क दुर्घटना में शहडोल जिले के बुढ़ार निवासी नरेंद्र द्विवेदी 37 वर्ष का निधन हो गया, जबकि उनके साथी नीलमणि तिवारी 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। नीलमणि तिवारी एवं नरेंद्र द्विवेदी मोटरसाइकिल क्रमांक एम पी 18 एम सी 0419 से पूजा करने अमरकंटक जा रहे थे इसी दौरान दुर्घटना हो गई।