विदिशा के आसपास के ग्रामीण इलाकों में बीते करीब तीन दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है। लगभग रोज़ तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिल रही है, जिससे किसानों और ग्रामीणों में डर व्याप्त है।ग्रामीण अंचलों में हालात ऐसे हैं कि लोग खेतों में निंदाई-गुड़ाई का काम भी हाथ में बंदीक लेकर पूरी सतर्कता के साथ कर रहे हैं।