नरसिंहपुर: स्टेडियम ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया इंडोर हॉल का लोकार्पण
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने स्टेडियम ग्राउंड में खेल और युवा कल्याण विभाग के खेलो इंडिया के अंतर्गत नवनिर्मित इंडोर हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के समग्र विकास के लिए खेलों का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमें अनुशासन सिखाता है और खेलों में नियमों का पालन होना जरूरी है।