रायबरेली: कृष्णापुर ताला स्थित गौशाला में लापरवाही के चलते मवेशियों की हो रही मौतें, जिम्मेदार बेखबर
सदर तहसील ब्लाक सतांव के कृष्णापुर ताला ग्राम पंचायत में स्थित गौशाला में,लापरवाही और मनमानी का एक प्रमाण देखने को मिला है।यहां सोमवार को अव्यवस्थाओं के चलते मवेशियों की मौतें हो रही है।जो शासन की मंसा को तार तार कर रहा है।इस संबंध में जब,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो,उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल हुआ है।