रायबरेली: सिविल लाइन चौराहे पर एसपी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार लिखी गाड़ियों पर की गई बड़ी कार्रवाई
कोतवाली नगर के,सिविल लाइन चौराहे पर चलाए जा रहे अभियान के तहत,सोमवार को एसपी डॉक्टर,यसवीर सिंह के निर्देशन में,इंद्रपाल सिंह सिंगर यातायात प्रभारी ने जिन गाड़ियों पर,अवैध रूप से उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार लिखा हुआ था।उन गाड़ियों को रुकवाकर उनका भारी भरकम चालान किया गया व,उन गाड़ियों से वह स्टीकर भी हटाए गए है।यही नहीं आगे के लिए हिदायत भी दी गई।