मिर्ज़ापुर: विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई
विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि विभाग द्वारा 194 मजदूरों को निकालने का सर्कुलर जारी किया गया है। लेकिन उसमें कारण स्पष्ट नहीं है कि क्यों निकाला जा रहा है और क्या क्राइटेरिया है। इसको लेकर ज्ञापन सौंपा गया।