आदित्यपुर गम्हरिया: महुलडीह यूसिल माइंस के ठेका मजदूरों की जनसभा, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, सांसद जोबा माझी भी शामिल
गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत महुलडीह स्थित यूसिल माइंस के ठेका मजदूरों की जनसभा मंगलवार को झारखंड क्रांतिकारी ठेका मजदूर यूनियन की ओर से माइंस गेट के पास स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित की गई. जनसभा में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. मजदूरों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. यदि जल्द