मिर्जामुराद के चक्रपानपुर गांव में एक गुमटी में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। घटना में दुकान में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का किराना सामान और नकदी जलकर राख हो गई। आपको बता दे कि चक्रपानपुर गांव निवासी सुरेंद्र राजभर अपनी गुमटी में किराना का सामान बेचते है। सुरेंद्र ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।