गाज़ियाबाद: थाना कविनगर पुलिस ने महिला को बहला फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कविनगर पुलिस टीम ने शनिवार को एक महिला का बहलाफुसला कर उसका धर्म परिवर्तन कराने व महिला को जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे फैसल खान नाम के शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर डीपीएस स्कूल के पास गोविन्दपुरम से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर महिला के पति ओर से तहरीर दी गई थी।