सहदेई बुजुर्ग: दुबहा के वार्ड संख्या 2 में बिजली चोरी करने के मामले में विद्युत विभाग के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
सहदेई ओपी क्षेत्र के दुबहा वार्ड संख्या 2 में बिजली चोरी करने के मामले में आरोपी जितेंद्र पंडित के खिलाफ विद्युत विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर विद्युत विभाग के द्वारा बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। जिसके बाद आरोपी मेन लाइन में टोका फंसाकर बिजली की चोरी कर रहा था।