तारापुर विधानसभा के पूर्व विधायक स्व.नारायण यादव की ग्यारहवीं पुण्यतिथि गुरुवार के दोपहर लगभग 3 बजे हरपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर सादे समारोह के बीच मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक व पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया।