औरैया: आईडीबीआई बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, बैंक कर्मी डर के मारे बाहर निकले
शहर के व्यस्त कानपुर रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक में गुरुवार दोपहर 12.15 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। बैंक में मौजूद स्टाफ और आस-पास के लोग तुरंत बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट से लगी। जिसने तेजी से बैंक के सर्वर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग