जयसिंहपुर: जुलाई माह के पहले दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय फाजिलपुर में शिक्षक और बच्चों में स्कूल खुलने पर दिखा उत्साह
पूर्व माध्यमिक विद्यालय फाजिलपुर में जुलाई माह के पहले दिन विद्यालय खुलने पर शिक्षक व बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला जहां पर विद्यालय में शिक्षक द्वारा रोली व चंदन लगाते हुए अपना आशीर्वाद देते हुए शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की, इसी क्रम में यह विद्यालय 8:30 बजे मीडिया द्वारा खबर कवरेज करने के दौरान देखा गया,बच्चों की संख्या 20 रही