मकर संक्रांति के दूसरे दिन गुरुवार सुबह से शाम के 6:00 तक हवेली खड़गपुर झील सहित भीमबांध, ऋषिकुंड, भौरा कुंड और रामेश्वर कुंड जैसे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का भारी जमघट देखने को मिला। अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में सैलानी परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक मनाने और प्राकृतिक छटाओं का दीदार करने पहुंचे। पहाड़ियों से घिरी झील, वन क्षेत्र और गर्मजल कुंडों