पिछोर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में साफ सफाई पर नहीं दिया जा रहा ध्यान ,जगह-जगह लगे कूड़े कचरे की ढेर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, देखा जाए तो जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर डले हुए हैं, और बिल्कुल भी नहीं दिया जा रहा साफ सफाई पर ध्यान, इस गंदगी से कई तरह की बीमारियां भी फैल सकती हैं ,शौचालय की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी हुई है, जिम्मेदारों द्वारा नहीं दिया जा रहा ध्यान,