नूरसराय: मंत्री श्रवण कुमार की पहल से नूरसराय प्रखंड को मिली 28 पथों की सौगात, सरकार ने दी स्वीकृति
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जी की पहल पर नूरसराय प्रखंड के अंतर्गत 28 पथों के निर्माण को सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले की जानकारी शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है और कार्य संवेदकों को आबंटित कर दिया गया है।