नियति का क्रूर खेल कहें या परिवार की बदकिस्मती, मीरगंज के हरखौली (वॉर्ड संख्या 07) निवासी धीरज राम के परिवार पर दुखों का वज्रपात हुआ है। सोमवार को गोरखपुर में गाड़ी चलाने के दौरान हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में धीरज राम की असामयिक मृत्यु हो गई। इस घटना ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है, बल्कि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।