दुर्ग: जिले में नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण के तहत युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी
Durg, Durg | Mar 19, 2024 जिले में नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण के तहत युद्ध स्तर पर कार्यवाही जारी है। 13 हजार से अधिक परिसंपत्तियों से वॉल राइटिंग, बैनर एवं पोस्टर हटाए गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन को लेकर आचार संहिता प्रभावशील होते ही सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही शुरू हुई है।