मोती नगर थाना पुलिस ने नाबालिग समेत 2 झपटमारों को दिल्ली के रामपुरा से पकड़ा है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम बादल उर्फ़ राजा है जो रामपुरा का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल बरामद किया है। इनके गिरफ्त में आने से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।