सुपौल: त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज सड़क मार्ग में मेढिया गांव के समीप बाइक सवार युवक ने ई-रिक्शा में ठोकर मार दी, इलाज के दौरान मौत
Supaul, Supaul | Jul 8, 2024 त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज सड़क मार्ग में मेढिया गांव के समीप बाइक सवार युवक ने ई-रिक्शा में ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक मेढ़ीया निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार मेहता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि ई-रिक्शा सवार बरहकुरवा पंचायत के सिकियाही वार्ड 7 निवासी मनीष कुमार और डपरखा वार्ड 25 निवासी 45 वर्षीय बहादुर यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।