गोरखपुर में एक युवक ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। हाथ पकड़कर गली में खींच लिया। छात्रा ने तुरंत झटक कर हाथ छुड़ाया। बचने के लिए भागने लगी। लड़के की इस हरकत का गली में खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया।