मिलक: तिराह गांव के पास बोलेरो ने ई-रिक्शा और बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 घायल, चारों सामुदायिक केंद्र मिलक में भर्ती
Milak, Rampur | Mar 1, 2025 तिराह गांव के पास 1 तेज रफ्तार बोलेरो कर ने ई रिक्शा और बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें 4लोग घायल हो गए,सामुदायिक केंद्र मिलक में भर्ती हैं।घटना शनिवार की शाम 6:30 बजे की है। घटना के तुरंत बाद घायलों को मेडिकल उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र मिलक लाया गया है। मिलक के सामुदायिक केंद्र में घायलों का उपचार चल रहा है।बोलेरो चालक घटनास्थल से बोलेरो छोड़कर फरार है।