मोहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के पैतृक कब्रिस्तान काली बाग में 10 बजे जनाजे की नमाज करने की पुष्टि DIG वाराणसी रेंज ओपी सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि अंसारी परिवार भी सहयोग कर रहा। भीड़ को देखते हुए हर तरफ पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है और शांति व्यवस्था कायम है।