अमरोहा: अमरोहा मोहल्ला पक्का बाग में नकाबपोश चोरों ने पानी कारोबारी की दुकान से ₹1.25 लाख की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Jun 30, 2025 अमरोहा शहर के पक्का बाग इलाके में नकाबपोश चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पानी का कारोबार करने वाले व्यापारी संजय गर्ग की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए आज सोमवार की सुबह करीब 4:00 बजे गल्ले से 1 लाख 25 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में रोष है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।