बसंतराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रामपुर के समीप हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुँचाया तब डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान पवन यादव (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के कुरमा तेलवारी गाँव था।