विकासखण्ड करकेली अंतर्गत ग्राम उजान मे फरियादी महिला के साथ उसके पति और अन्य परिवारजनो द्वारा दहेज की मांग को लेकर आएदिन प्रताड़ित करने के आरोप मे थाना नौरोजाबाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शीतल वंशकार,पुरुषोत्तम वंशकार एवं एक अन्य के विरुद्ध धारा 85 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और मामले की विवेचना की जा रही है।