बरकागाँव: बड़कागांव में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ का होली मिलन समारोह संपन्न, विधायक और रोशन लाल चौधरी हुए शामिल
झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ प्रखंड स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन जीडीएम प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार एवं प्रखंड सचिव जागेश्वर प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांव से प्रजापति समाज के लोग पहुंचकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ सामाजिक एकता पर बिशेष बल दिया गया