झंगहा थाना क्षेत्र के राउतपार निवासिनी गरिमा यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुझे और मेरे भाई संदीप यादव को हमारे गांव के दीपक यादव, धीरज यादव, विकास यादव, विनोद यादव गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे जब मैं बीच बचाव करने गई तो मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया