झाबुआ: झाबुआ के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल इंदौर भेजा गया
Jhabua, Jhabua | Sep 27, 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग द्वारा झाबुआ जिले के कृषकों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल इंदौर भेजा गया। इस भ्रमण का उद्देश्य कृषकों को आधुनिक तकनीकी विधियों एवं नवाचारों से अवगत कराना तथा उन्हें उद्यानिकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है।